Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मुक्केबाज गोयत ने आदि बद्री शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं डब्ल्यूबीसी एशिया चैंपियन नीरज गोयत ने सावन शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर प्राचीन आदि बद्री शिव मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। वे लगातार दूसरे वर्ष कांवड़ लेकर आदि बद्री पहुंचे हैं। इस दौरान उनके...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
छछरौली में मुक्केबाज नीरज गोयत के साथ दौड़ते राजेश सपरा। -निस
Advertisement

विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं डब्ल्यूबीसी एशिया चैंपियन नीरज गोयत ने सावन शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर प्राचीन आदि बद्री शिव मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। वे लगातार दूसरे वर्ष कांवड़ लेकर आदि बद्री पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ कांवड़ियों की एक टोली भी मौजूद रही।

नीरज गोयत ने हरिद्वार से चलकर छुटमलपुर, बेहट, हथिनीकुंड, प्रताप नगर और लेदी मार्ग से होते हुए लंबी यात्रा तय की। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश सपरा ने उनका स्वागत किया और कुछ दूर तक उनके साथ यात्रा में चले। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी उन्होंने इसी प्रकार आदि बद्री पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×