थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगाया रक्तदान शिविर
मिशन रक्त क्रांति हिंदुस्तान अभियान के तहत रसूलपुर के सरपंच के सहयोग से संत शिरोमणि रविदास मंदिर के प्रांगण में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि...
Advertisement
मिशन रक्त क्रांति हिंदुस्तान अभियान के तहत रसूलपुर के सरपंच के सहयोग से संत शिरोमणि रविदास मंदिर के प्रांगण में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका रहे। सरपंच सतीश गुलाटी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिप चेयरमैन ने रक्तदाताओं को बैज और प्रशंसा पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर हर्ष सैनी, अभिषेक सैनी, कुलदीप, शैंकी, महेंद्र पाल, रजनीश, अंकुश, प्रवीण ने शिविर में विशेष सहयोग दिया।
Advertisement
Advertisement
×

