मारकंडा नेशनल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित
मारकंडा नेशनल कॉलेज के पूर्व प्रधान स्व. राम लुभाया गुलियानी की याद में एमएन कॉलेज में 10वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन मारकंडा कॉलेज एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता...
मारकंडा नेशनल कॉलेज के पूर्व प्रधान स्व. राम लुभाया गुलियानी की याद में एमएन कॉलेज में 10वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन मारकंडा कॉलेज एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता सुभाष कलसाना, कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान यशपाल वधवा, उपप्रधान ओमप्रकाश गुलियानी, रोटरी क्लब के प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन एवं डॉ. अशोक चौधरी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। शिविर का आयोजन कॉलेज की एनसीसी यूनिट, एनएसएस यूनिट, रेड रिबिन क्लब, यूथ रेड क्रॉस, व खेलकूद विभाग द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि हर वर्ष कॉलेज में स्व. राम लुभाया गुलियानी की स्मृति में उनके पुत्र ओमप्रकाश गुलियानी द्वारा उनको श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें लोकनायक जयप्रकाश हस्पताल, कुरुक्षेत्र की टीम जिसमें डॉ. विकास, नर्सिंग ऑफिसर जन्नत, टेक्निकल ऑफिसर करनैल सिंह, शाहाबाद सरकारी अस्पताल से डॉ. कुलदीप व उनकी टीम का सहयोग रहा।

