ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, हरनकौर ने जीती 100 मीटर दौड़
महिला एवं बाल विकास परियोजना टोहाना द्वारा गांव दमकौरा के खेल स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता रानी ने हरी झंडी...
महिला एवं बाल विकास परियोजना टोहाना द्वारा गांव दमकौरा के खेल स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता रानी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
100 मीटर दौड़ में हरनकौर ने प्रथम, बनीता ने द्वितीय तथा कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, पिंकी रानी द्वितीय एवं निशा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में निशा रानी ने प्रथम, पूजा समैन ने द्वितीय तथा पूजा टोहाना ने ही तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में अन्नू रानी ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय एवं मनजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर साइकिल रेस में निशा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पूजा द्वितीय तथा मनप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मंजू बाला ने प्रथम स्थान हासिल किया, सुमन द्वितीय तथा निर्मला कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता रानी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस दौरान सुपरवाइजर कर्मजीत कौर, रचना, सुमन ढोबी, सुमन, पूजा, आशु, पीटीआई परमजीत, कोच दीपक, पोषण को-ऑर्डिनेटर नैन्सी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

