Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने ट्रंप व मोदी का पुतला फूंका

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की जिला स्तरीय बैठक हनुमान वाटिका में जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। बैठक के बाद युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड़, प्रदेश उपाध्यक्ष...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में ट्रंप का पुतला जलाते किसान।  -हप्र
Advertisement

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की जिला स्तरीय बैठक हनुमान वाटिका में जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। बैठक के बाद युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड़, प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह चीका के नेतृत्व में किसना भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी करते हुए छोटूराम चौक पर पहुंचे और वहां ट्रेड डील के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।

युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि धान सीजन में प्रदेश में खरीद के दौरान 5 हजार करोड़ से अधिक का धान घोटाला हुआ, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में धरने में प्रदर्शन किए गये, लेकिन घोटाले को दबाने की कोशिश की जा रही है। घोटाले की सीबीआई से जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भाकियू चढ़ूनी द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के पुतले जलाकर इस डील का विरोध किया जा रहा है और 10 मार्च को पूरे देश में तहसील स्तर पर इस ट्रेड डील के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीद-ए आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर अनाज मंडी पिपली में किसान- मजदूर जन क्रांति रैली आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश एवं देश भर से किसान मजदूर व सामाजिक संगठन भाग लेंगे। इस महापंचायत में आंदोलन की रणनीति की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील देश के किसानों और खेत मजदूरों पर सीधा हमला है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी कृषि मंत्री के बयानों से साफ है कि भारत अमरीकी कृषि उत्पादों को जीरो कस्टम ड्यूटी पर अपने बाजार में आने देगा, जिससे भारतीय किसानों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड़ के अलावा जरनैल सिंह जैली, नरेंद्र मागो माजरी, विक्रम दुसैण, पिरथी कौल, बलिंद्र हजवाना, रणधीर बरसाना, बलकार मलिक, सुरेंद्र पयौदा, किनदर ठेकेदार, गुरबचन हरिगढ़, गुरपाल गगडपुर, कूड़ा राम पबनावा, गुरमुख फरल, बहादुर गोरसी, सतनाम दुसैण, सतपाल पूंडरी, शीलू गोलन, मोनी सिकंदर खेड़ी, संदीप संधू, बिन्दर सिरटा, दीप लालर मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×