Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पीएम मोदी के विजन का परिणाम : राणा

गांव ऊंचा चंदना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर एक हवन का आयोजन कराया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी आयु...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुस्तफाबाद में हवन में आहुति डालते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व कार्यकर्ता। -निस
Advertisement

गांव ऊंचा चंदना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर एक हवन का आयोजन कराया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की गई।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री राणा ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की यह शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और पार्टी की जनहितैषी नीतियों का सीधा परिणाम है। प्रधानमंत्री की सोच समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की है, और इसी विजन के तहत देशवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से सीधे लाभान्वित किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने इस चुनावी सफलता को देश की एकता, अखंडता और निरंतर हो रहे विकास की जीत बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी राज्यों के निवासियों का आभार जताया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×