Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एसआईआर में मनमर्जी कर 2029 का चुनाव हथियाना चाहती है भाजपा : देवेंद्र

कांग्रेस की बैठक में बूथ मजबूती पर जोर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी के कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह। -हप्र
Advertisement
कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को शहरी इकाई की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चिंतन-मंथन किया गया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगले तीन महीने तक एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, जिसे लेकर बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी बीएलए-2 को सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी गलत वोट न तो बनने पाए और न ही कटने पाए। देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया में मनमर्जी कर 2029 का चुनाव हथियाना चाहती है, जिसे रोकने के लिए सभी को बूथ स्तर पर सजग रहना होगा।

जिलाध्यक्ष ने बूथ मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी दल की कामयाबी के लिए मजबूत बूथ का होना सबसे जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ काम करें, भाजपा की विफलताओं को उजागर करें और तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे राहुल गांधी की सोच को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने भाजपा पर समाज का सौहार्द व भाईचारा बिगाड़ने का भी आरोप लगाया और बताया कि जल्द ही वार्ड स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर निर्मला चौहान, सुखविंदर सिंह, रवीन्द्र बबलू, प्रो. राय सिंह, सतीश तेजली व सुमित पाल सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×