भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए कथित अर्धनग्न प्रदर्शन का भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने लाल बत्ती सद्भावना चौक स्थित कांग्रेस भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला...
Advertisement
एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए कथित अर्धनग्न प्रदर्शन का भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने लाल बत्ती सद्भावना चौक स्थित कांग्रेस भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। नेहा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा स्वीकार नहीं है, इसलिए वे बार-बार देश के विरुद्ध बयान देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया घटनाक्रम से कांग्रेस का राष्ट्रविरोधी चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस तरह की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस अवसर पर पिंकी वर्मा, खुशबू खेड़ा, शीना शर्मा, संतोष ठक्कर, किरण जिंदल, पुष्पा पासी, दीपा शर्मा, कोमल शर्मा, जमेरो देवी, सुमन नरवाल एवं मिथलेश शर्मा मौजूद रहीं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

