Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

समाज को बांटने का काम कर रही भाजपा : अर्जुन

रानियां से इनेलो विधायक ने युवा सम्मेलन को किया संबोधित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में पत्रकारों से बात करते इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला। -हप्र
Advertisement

रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने बृहस्पतिवार को जगाधरी के गुप्ता पैलेस में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने दर्जनों युवाओं को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन चौटाला ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। इसलिए रोज नये फरमान जारी किए जा रहे हैं। अर्जुन चौटाला ने यूजीसी के नये कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के आदेश का स्वागत किया। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि भाजपा की सरकार स्थानीय युवाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। रोजगार बाहर के लोगों को दिए जा रहे हैं। जनता को कुछ दिया नहीं तो लाखों हजार कर्ज कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनता आवाज उठाने से कांग्रेस भाग रही है, इसलिये जनता की लड़ाई अब केवल इनेलो ही लड़ सकती है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता ने जिनसे सत्ता परिवर्तन की उम्मीद की थी वे ही दगा कर गये। उन्होंने बृजेन्द्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर कहा कि वह जनता के लिए नहीं बल्कि अपने हित को लेकर यह यात्रा कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोशन लाल, अश्विनी दत्ता, युवा विंग जिला अध्यक्ष गुरजिंद्र खेड़ी, जाहिद खान, पूर्व चेयरमैन चंद्र पाल माडो, मंगतराम, सुरेश शर्मा, विनोद तेलीपुरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खिलाराम नरवाल, अर्जुन सुढैल, सुभाष खुर्द बन, अजय बिल्लू, बलजिंद्र कश्यप, विनोद तेलीपुरा, परमजीत सिंह बब्बू, अजैब सिंह माडो मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×