भाजपा सरकार का बजट केवल कागजों तक सीमित : रमन त्यागी
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे व पूर्व अध्यक्ष रमन त्यागी ने केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर साल की तरह इस बार भी बजट को बड़े-बड़े दावों और घोषणाओं के...
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे व पूर्व अध्यक्ष रमन त्यागी ने केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर साल की तरह इस बार भी बजट को बड़े-बड़े दावों और घोषणाओं के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर आम जनता को उसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बजट केवल कागजों तक सीमित रह गया है, जबकि जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है।
रमन त्यागी ने कहा कि आज रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और युवा वर्ग सभी परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि बजट में किसानों के लिए राहत पैकेज, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, व्यापारियों के लिए करों में राहत और महंगाई पर नियंत्रण के प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके।

