Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही भाजपा सरकार : जडौला

कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो विकास हो रहा है और न ही आम जनता को कोई राहत मिल रही है। सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला
Advertisement

कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो विकास हो रहा है और न ही आम जनता को कोई राहत मिल रही है। सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने और समाप्त करने में जुटी है। इससे प्रदेश के करीब 90 प्रतिशत गरीब और मजदूर वर्ग के लाभार्थियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कैथल में बातचीत करते हुए जडौला ने कहा कि पहले ही बेरोजगारी चरम पर है और अब सरकार गरीबों के हाथ से रोजगार का आखिरी सहारा भी छीनने पर आमादा है। प्रदेश में बुजुर्गों की पेंशन में कटौती की जा रही है, वहीं हजारों गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह सरकार गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग के खिलाफ काम कर रही है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अगर सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेगी तो आने वाले समय में जनता उसे जवाब जरूर देगी। जडौला ने आने वाले बजट को लेकर आशंका जताते हुए कहा कि इस बजट से भी जनता को किसी भी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर सिर्फ कर्ज बढ़ाने का काम करेगी और इसका बोझ आने वाले समय में आम जनता को उठाना पड़ेगा। जडौला ने कहा कि आज हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में गिना जाने लगा है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और महिलाओं, व्यापारियों व आम नागरिकों में भय का माहौल है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×