Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही भाजपा सरकार : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और हमारी विरासत है, इसकी रक्षा करना केवल कर्त्तव्य नहीं, हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों ने हमारी संस्कृति को नमन करते हुए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल में शुक्रवार को विद्यार्थियों को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। -हप्र
Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और हमारी विरासत है, इसकी रक्षा करना केवल कर्त्तव्य नहीं, हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों ने हमारी संस्कृति को नमन करते हुए इसे अपनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली शुक्रवार को करनाल स्थित श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में भारतीय संस्कृति हमारी पहचान विषय पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा और संस्कृति को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य कर रही है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रेरणादायक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

Advertisement

बड़ौली ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ही हमारे चरित्र का निर्माण करती है, राष्ट्र को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार मे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हो रही है। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र के भविष्य के निर्माता है और आने वाला भविष्य छात्रों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र देश के लिए रोल मॉडल बने।

Advertisement

Advertisement
×