फतेहाबाद के कई बड़े प्रोजेक्ट्स व विकास कार्यों को लेकर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व गौरव गौतम से मुलाकात की।
प्रवीन जोड़ा ने मुख्यमंत्री व मंत्रिगणों को फतेहाबाद जिले के विकास कार्यों की रिपोर्ट दी तथा विकास को लेकर कई मांगें भी रखीं। सीएम सैनी व मंत्रियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि फतेहाबाद जिले में विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। जनता की सभी जायज मांगों पर सरकार पूरा ध्यान देगी और विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
Development Projects प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की एक नई गति देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हर जिले को समान प्राथमिकता दी जा रही है और फतेहाबाद भी विकास की इस दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जोड़ा ने कहा कि जिले में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन्हें जल्द ही गति दी जाएगी।
इस मौके पर महामंत्री विकास लालोदा, मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, बार एसोसिएशन फतेहाबाद के प्रधान दिनेश गेरा भी मौजूद रहे।

