Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एचटेट-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन अनिवार्य

4 अक्तूबर को प्रदेश के 22 जिलों में स्थापित होंगे केंद्र

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि 4 व 5 जुलाई को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले संबंधित अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन पूरी होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 4 अक्तूबर को प्रदेश के सभी 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अपने निकटवर्ती जिला मुख्यालय पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में वे प्रदेश के 22 जिलों में स्थापित किसी भी केंद्र पर वेरीफिकेशन करवा सकेंगे।

Advertisement

अभ्यर्थियों को अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। वेरीफिकेशन केंद्रों के लिए निर्धारित विद्यालयों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी इसकी सूचना भेजी जा रही है।

Advertisement

अध्यक्ष ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से 4 अक्तूबर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ वेरीफिकेशन केंद्र पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 अक्तूबर 2026 को बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

Advertisement
×