Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति, मासूम की मौत

पुराना सहारनपुर रोड पर भीषण हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पुराना सहारनपुर मार्ग पर पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपत्ति और उनके चार साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के हरिद्वार के गांव झबरेड़ा निवासी सचिन (29) अपनी पत्नी नेहा (27) और चार साल के बेटे नोनू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। सचिन पिछले कुछ समय से यमुनानगर में चिट्टा मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहा था और मीना मार्केट में पर्दों का काम करता था। जैसे ही परिवार पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि सचिन की सात वर्षीय बेटी उत्तराखंड में अपनी दादी के पास रहती है। फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है। सदर थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी डंपर चालक मौके से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
×