सैलून, घर पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
फुसगढ़ गांव में मंगलवार देर रात सैलून और उसके ऊपर बने मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश 4 से 5 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई,...
फुसगढ़ गांव में मंगलवार देर रात सैलून और उसके ऊपर बने मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश 4 से 5 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन परिवार और मोहल्ले के लोग बुरी तरह डर गए। नीचे किराएदार है ऊपर मकान मालिक है। जिस घर में फायरिंग हुई है, पिछले 3-4 सालों से अमेरिका में गया हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस,एफएसएल और सीआईए की टीमें पहंची और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले ताकि आरोपियों का सुराग लग सकें। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए। बताया गया है कि जिस घर पर फायरिंग हुई, वह बलकार लाठर का है। देर रात बाइक पर सवार बदमाश सीधे सैलून के सामने पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सैलून से सटे घर की तरफ भी गोलियां चलाई गईं। आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई घरों की लाइटें जल गईं और लोग सहमे नजर आए। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी सतीश ने बताया सैलून की दुकान पर फायरिंग हुई थी। दो लड़के बाइक पर सवार थे फाइरिंग करके फरार हुए हैं। 4-5 राउंड फायरिंग हुई है, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।

