Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

भूपिंद्र लाठर जाट महासभा के प्रधान पद के उम्मीदवार घोषित

सेक्टर-12 स्थित जाट भवन में जाट महासभा की कार्यकारिणी, पांचों जोनों के बुजुर्गों और युवाओं की बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से भूपिंद्र लाठर को जाट महासभा के प्रधान पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी आदित्य...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सेक्टर-12 स्थित जाट भवन में जाट महासभा की कार्यकारिणी, पांचों जोनों के बुजुर्गों और युवाओं की बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से भूपिंद्र लाठर को जाट महासभा के प्रधान पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 3 और 4 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगी। 5 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी, जबकि 6 और 7 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चुनाव चिह्नों का आवंटन 8 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इसके अलावा 11 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं आरओ ने बताया कि जाट महासभा करनाल की कार्यकारिणी का चुनाव 29 नवंबर को होगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×