भारत विकास परिषद ने करवाया पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह
भारत विकास परिषद शाखा सीवन की ओर से बाबा नारायण दास सत्संग भवन में 5 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक...
भारत विकास परिषद शाखा सीवन की ओर से बाबा नारायण दास सत्संग भवन में 5 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शाखा अध्यक्ष अशोक गोयल, वरिष्ठ सदस्य संगीत बंसल, अधिवक्ता सुरेंद्र सरदाना, धर्मेंद्र बवेजा ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजित यह नौवां सामूहिक विवाह समारोह था।
उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के उद्देश्य से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न करवाने का कार्य कर रही है। परिषद की ओर से कन्याओं को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा उत्तर के प्रांतीय महासचिव कपिल गुप्ता और अतुल गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पंकज राविश, नीरज कंसल और कंवलदीप सैनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल, तरसेम सैनी, पूर्व प्रधान मोतीराम जांगड़ा, संजय आहूजा, सीमा राणा, अधिवक्ता ममता सरदाना, कार्यकारिणी सदस्य मोहित बंसल, सहित परिषद के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

