Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गांव मुंडा खेड़ा के भरत घर पर तैयार कर रहे आर्गेनिक उत्पाद

किसान बना 'ऑर्गेनिक मैन', 3 एकड़ में कर रहे जहर मुक्त खेती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में अपने बगीचे में नींबू की फसल दिखाते भरत नंबरदार। -हप्र
Advertisement
  • पीली, काली, लाल और सफेद हल्दी के मिश्रण से तैयार पंचम हल्दी की मांग गुरुग्राम, पंजाब व केरल तक

गांव मुंडा खेड़ा निवासी किसान भरत नंबरदार ने साबित कर दिखाया है कि अगर इरादा नेक हो तो छोटी जोत से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। भरत पिछले कई वर्षों से बिना किसी रासायनिक खाद और कीटनाशक के जहर मुक्त खेती कर रहे हैं। उनकी इस मुहिम में उनकी पत्नी जसविंदर कौर भी बराबर की भागीदार हैं। भरत को उनकी इस उपलब्धि के लिए कृषि एवं बागवानी विभाग द्वारा कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

भरत नंबरदार अपनी मात्र 3 एकड़ जमीन में विविधतापूर्ण खेती कर रहे हैं। उनके प्रमुख उत्पादों में पीली, काली, लाल और सफेद हल्दी के मिश्रण से तैयार पंचम हल्दी पाउडर, आर्गेनिक आड़ू, गलगल, आम, आंवला, आलू बुखारा, चीकू और चकोतरा शामिल हैं, वह आंवला व आड़ू का जैम और मुरब्बा भी घर पर तैयार करते हैं। वहीं दवाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्वीट लैमन नींबू की खेती से उन्हें सामान्य नींबू के मुकाबले अधिक दाम मिलते हैं। वह आर्गेनिक शक्कर, गुड़, लैमन चटनी, आंवला अचार व सरसों का तेल घर पर ही तैयार करते हैं। भरत नंबरदार का कहना है कि उन्होंने घर में देसी गाय भी रखी हुई हैं, जिनके दूध और घी का उपयोग परिवार स्वयं करता है। परिवार की बात करें तो उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा वर्तमान में लंदन में जॉब कर रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक चिंता कम और समाज सेवा का जुनून ज्यादा है।

Advertisement

मार्केटिंग का फैला दायरा

Advertisement

भरत के आर्गेनिक उत्पादों की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास कच्ची हल्दी और हल्दी पाउडर के ऑर्डर दूर-दराज के राज्यों से आते हैं। पंचम हल्दी की मांग गुरुग्राम, पंजाब, केरल और यूपी तक है। इसके अलावा उनकी सफलता यह संदेश देती है कि जहर मुक्त खेती न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह किसान को एक नई पहचान और सम्मान भी दिलाती है।

Advertisement
×