Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सिरसा में 24 अप्रैल को पहुंचेगी भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन

भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी), रेल मंत्रालय की ओर से पहली बार सिरसा रूट के यात्रियों के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए व्यवस्था की गई है, जो अति महत्वपूर्ण है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिरसा में स्टेशन पर जानकारी देते रेलवे अधिकारी हर्षदीप।  -हप्र
Advertisement

भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी), रेल मंत्रालय की ओर से पहली बार सिरसा रूट के यात्रियों के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए व्यवस्था की गई है, जो अति महत्वपूर्ण है। यह बात शुक्रवार को आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) हर्षदीप ने सिरसा रेलवे स्टेशन पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह रेलयात्रा प्रतिष्ठित भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा आगामी 24 अप्रैल को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी और वहां से बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, धूरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर (मोहाली), चंडीगढ़, अम्बाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों से होते हुए यात्रियों को तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति, रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, मार्कापुर (श्रीशैलम क्षेत्र) जैसे आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।

संयुक्त महाप्रबंधक हर्षदीप ने बताया कि पहले इस रेल का रूट विशुद्ध रूप से पंजाब से होते हुए था, मगर इस बार यह पहला अवसर है, जब इस विशेष पर्यटन रेल का मुख उपरोक्त स्थलों की ओर होगा। उन्होंने कहा कि सिरसा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 700 से अधिक रेलयात्रियों को उपरोक्त धार्मिक स्थलों की यात्रा का यह पहला प्रयास यात्रियों के लिहाज से संपूर्ण होता है तो निश्चित ही भारतीय रेल की ओर से इस व्यवस्था को भविष्य में भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारी हर्षदीप ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से इस 13 दिवसीय यात्रा के दौरान विशेष पर्यटन रेल में ही बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×