Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

10 को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगी भाकियू : चढ़ूनी

भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने घोषणा की कि भाकियू चढ़ूनी के आंदोलन के दूसरे चरण में 10 मार्च को किसान तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा जबकि 23 मार्च को शहीदी दिवस पर उत्तर भारत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी
Advertisement

भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने घोषणा की कि भाकियू चढ़ूनी के आंदोलन के दूसरे चरण में 10 मार्च को किसान तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा जबकि 23 मार्च को शहीदी दिवस पर उत्तर भारत स्तर की किसान मजदूर जनक्रांति रैली पिपली में की जाएगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी व राजस्थान आदि राज्यों के किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू की मांग है कि सरकार अमेरिका से ट्रेड डील रद्द करे क्योंकि यह भारत के किसान व कृषि विरोधी है। इससे भुखमरी व बेरोजगारी फैलेगी। चढ़ूनी ने कहा कि पिपली रैली में भाकियू अपनी भावी रणनीति व आंदोलन की घोषणा करेगी। उन्होंने मांग की कि एमएसपी की गांरटी मिले, देश के किसानों को कर्जमुक्त किया जाए, शिक्षा व चिकित्सा निशुल्क उसी तर्ज पर हो जैसे नेताओं व अधिकारियों को मुहैया है। बिजली बिल व बीज बिल वापस किए जाएं। मीडिया सलाहकार राकेश बैंस ने कहा कि 23 मार्च को प्रस्तावित रैली ऐतिहासिक होगी।

Advertisement
Advertisement
×