Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भागल के खिलाड़ी सम्मानित

गांव भागल के खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गत वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर सुभाष पुनिया ने बताया कि गांव वासियों की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुहला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते भागल के ग्रामीण। - निस
Advertisement

गांव भागल के खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गत वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर सुभाष पुनिया ने बताया कि गांव वासियों की ओर से सामूहिक रूप से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुखप्रीत कौर, जिन्होंने हरियाणा कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतवाया, उन्हें 1,01,000 रुपए देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर हाई जंप में दूसरा स्थान पाने वाली किरण को 5,100 रुपए, खेल कोच कल्पना को 2,100 रुपए, जूनियर कबड्डी टीम के उदय और प्रतीक को 5,100-5,100 रुपए, डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पाने वाले ध्रुव और योग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पाने वाले चिराग को 5,100 रुपए, मंयक और नीरज को 2,100-2,100 रुपए दिए गए।

Advertisement
Advertisement
×