बीईओ को प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं से करवाया अवगत
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन पानीपत के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पानीपत ब्लॉक के बीईओ जयपाल सरोहा से मिला और बुके देकर बीईओ सरोहा का स्वागत किया। बीईओ ने प्राइवेट स्कूलों के विषय पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से...
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन पानीपत के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पानीपत ब्लॉक के बीईओ जयपाल सरोहा से मिला और बुके देकर बीईओ सरोहा का स्वागत किया। बीईओ ने प्राइवेट स्कूलों के विषय पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। बीईओ ने एसोसिएशन के साथियों के साथ शिक्षा के क्षेत्र के अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की बच्चों को कैसे तैयारी करवाये, ताकि बच्चें ज्यादा से ज्यादा नंबरों के साथ बोर्ड की परीक्षा पास करें। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महिपाल सूबेदार ने बताया कि हमने प्राइवेट स्कूलों में आ रही समस्याओं से बीईओ साहब को अवगत करवाया है। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महिपाल सूबेदार प्रताप के अलावा उप प्रधान अवनीश ठाकुर, सचिव राजेश बत्रा, बलबीर भौक्कर, सतीश बराड़ा, प्रवीण कुमार व बिजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

