Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

संतुलित एवं जनकल्याणकारी बजट : बजाज

हरियाणा चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी शिव प्रताप बजाज ने हरियाणा बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यह एक संतुलित एवं जनकल्याणकारी बजट है। प्रदेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शिव प्रताप बजाज
Advertisement

हरियाणा चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी शिव प्रताप बजाज ने हरियाणा बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यह एक संतुलित एवं जनकल्याणकारी बजट है।

प्रदेश के लाखों परिवारों को छूने वाला-विकसित हरियाणा की झलक उम्मीदों का ऐतिहासिक बजट है। जहां अमीर-गरीब, मध्यमवर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखकर किसानों-उद्यमियों को कई तरह की सहूलियतें दी गई हैं। बजाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह बजट अंत्योदय की भावना एवं समाज के सभी वर्गों की आवश्यकताओं पर फोकस करते जिसमें विशेषकर प्रदेश के लघु उद्योग, प्रदेश के गरीब, दलित, वंचित और मध्यम वर्ग के लोगों को भारी फायदा पहुंचाने का प्रयत्न किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×