Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आशीष ने जूडो प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

रोहतक में आयोजित स्टेट लेवल इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज चीका के छात्र आशीष ने 60 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। आशीष बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। प्रतियोगिता गवर्नमेंट पीजी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुहला में आशीष को सम्मानित करते काॅलेज के प्राचार्या डॉ. जसबीर सिंह। -निस
Advertisement

रोहतक में आयोजित स्टेट लेवल इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज चीका के छात्र आशीष ने 60 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। आशीष बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। प्रतियोगिता गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर वूमेन, रोहतक में हुई, जहां उनकी जीत ने गुहला क्षेत्र और कॉलेज का मान बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जसवीर सिंह ने आशीष को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर नीलम देवी ने बताया कि आशीष अपने खेल के प्रति गंभीर हैं और नियमित अभ्यास में लगे रहते हैं। 20 फरवरी को आशीष को महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
×