Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बरवाला की अनुष्का ने मद्रास में नेशनल लेवल पर जीता गोल्ड

बरवाला की होनहार छात्रा अनुष्का ने आईआईटी मद्रास में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कंपीटीशन ड्रैमेटिक एडॉप्शन ऑन फोरेंसिक 26 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। अनुष्का सेंट कबीर स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बरवाला की अनुष्का को मद्रास में गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित करते अतिथि।  (निस)
Advertisement

बरवाला की होनहार छात्रा अनुष्का ने आईआईटी मद्रास में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कंपीटीशन ड्रैमेटिक एडॉप्शन ऑन फोरेंसिक 26 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। अनुष्का सेंट कबीर स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा है। बरवाला के देवेन्द्र पाल सिंह और सीमा गूंदली की पुत्री अनुष्का ने इस कंपीटीशन में डॉ. पट्टाठील धान्या मेनन का रोल निभाया, जो हिंदुस्तान की प्रथम साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर महिला थी। इस कंपीटीशन में देश भर के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 18 सेमीफाइनल राउंड व इसके बाद 3 विद्यार्थी फाइनल के लिए सिलेक्ट हुए, जिनमें अनुष्का भी शामिल थीं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×