Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केएम राजकीय कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

केएम राजकीय महाविद्यालय में 59वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने किया, जिन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना के केएम राजकीय महाविद्यालय में 59वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी स्टाफ के साथ। -निस
Advertisement

केएम राजकीय महाविद्यालय में 59वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने किया, जिन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल स्वस्थ शरीर और मानसिक स्थिति के लिए आवश्यक हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना बनाए रखने की अपील की।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष 1500 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के राहुल, महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की काफी ने पहला स्थान हासिल किया। महिला 400 मीटर दौड़ में काफी ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं पुरुष 400 मीटर दौड़ में सचिन ने विजय प्राप्त की। शॉट पुट, लॉन्ग जंप और हाई जंप में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस अवसर पर सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर केहरा सिंह और प्रोफेसर लाल सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जगबीर दूहन और राजेश श्योकंद ने किया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर राजवीर नैन, सज्जन कुमार और परमेंद्र सिंह शामिल थे। समस्त टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ का योगदान भी अत्यधिक महत्वपूर्ण था।

Advertisement

Advertisement
×