Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अनिल विज ने किया वंदे भारत ट्रेन का स्वागत

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अंबाला छावनी आगमन पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करते मंत्री अनिल विज व अन्य। -हप्र
Advertisement

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और देश के विकास को नए पहिए मिल गए हैं।

उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है इनमें, बनारस से खुजराहो, लखनऊ से सहारनपुर, एरनाकुलम से बेंगलुरु और फिरोजपुर से दिल्ली शामिल हैं।

Advertisement

अनिल विज ने यात्रियों का गुलाब के फूल देकर स्वागत किया। उन्होंने सांसद कार्तिकेय शर्मा और मेयर शैलजा सचदेवा के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और यह आरामदायक, आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन है।

Advertisement

विज ने बताया कि जब वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे, तब तेज गति के बावजूद चाय की एक बूंद भी नहीं छलकी थी, जो इस ट्रेन की तकनीकी उत्कृष्टता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय रेलवे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना दिया है। कार्यक्रम में डीआरएम विनोद भाटिया, बंतो कटारिया, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×