धार्मिक ग्रंथ व देवी-देवताओं के चित्रों की बेअदबी से रोष
नगर के एक गंदे नाले से गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथों सहित देवी-देवताओं के चित्र मिलने से स्थानीय लोगों और सिख समाज में गहरा रोष व्याप्त हो गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि वारियाम सिंह ने बताया कि देर शाम...
नगर के एक गंदे नाले से गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथों सहित देवी-देवताओं के चित्र मिलने से स्थानीय लोगों और सिख समाज में गहरा रोष व्याप्त हो गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि वारियाम सिंह ने बताया कि देर शाम एक महिला उनके पास एक गुटका साहिब लेकर पहुंची और बताया कि एक छोटी बच्ची इसे लेकर खेल रही थी। जब बच्ची से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह उसे एक गंदे नाले से मिला है। ग्रंथि वारियाम सिंह सेवादारों व सहयोगियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और गंदे नाले से कई गुटका साहिब, अन्य धार्मिक ग्रंथ तथा देवी-देवताओं के चित्र बाहर निकाले।
ज्ञानी वारियाम सिंह ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में देरी हुई तो समाज धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुनील वत्स पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गंदे नाले में गुटका साहिब और देवी-देवताओं के चित्र मिलने की पुष्टि हुई है। जल्द दोषी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

