Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

परीक्षाओं में कृपाण व मंगलसूत्र की अनुमति देना सराहनीय फैसला : तरलोचन सिंह

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य भर में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं के दौरान सख्त गाइडलाइंस के तहत छात्रों को कृपाण ले जाने और मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दिए जाने के निर्णय का व्यापक स्वागत किया जा रहा है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
तरलोचन सिंह
Advertisement

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य भर में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं के दौरान सख्त गाइडलाइंस के तहत छात्रों को कृपाण ले जाने और मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दिए जाने के निर्णय का व्यापक स्वागत किया जा रहा है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है और इसे एक संवेदनशील व दूरदर्शी निर्णय बताया।

तरलोचन सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सिख छात्रों को कृपाण और विवाहित महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने को लेकर लंबे समय से व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार अभ्यर्थियों को अनावश्यक जांच और असहज परिस्थितियों से गुजरना पड़ता था। सरकार द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने से अब न केवल धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान होगा, बल्कि परीक्षाओं की प्रक्रिया भी अधिक सुचारु और पारदर्शी बनेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्णय ले रही है। यह कदम संविधान में प्रदत्त धार्मिक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार इसी प्रकार अल्पसंख्यक समुदायों सहित सभी नागरिकों की संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए जनहित में फैसले लेती रहेगी।

Advertisement

Advertisement
×