Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हलके के हर गांव और वार्ड का हो रहा चहुंमुखी विकास : नेपाल राणा

गांव रादौरी में सामुदायिक केंद्र व चौपालों का उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रादौर में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते मुख्यातिथि नेपाल राणा व अन्य। -निस
Advertisement

गांव रादौरी में 30 लाख रुपये से तैयार सामुदायिक केंद्र, जनरल चौपाल और एससी चौपाल का उद्घाटन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह राणा ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि नेपाल राणा ने कहा कि मंत्री श्याम सिंह राणा रादौर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवा रहे हैं और विकास कार्यों में फंड की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जा रही।

उन्होंने कहा कि हलके के हर गांव और वार्ड में चहुंमुखी विकास हो रहा है और भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि कृषि मंत्री के विशेष प्रयासों से ही गांव रादौरी में सरकारी कॉलेज भी बनवाया गया था। सरपंच उद्धम सिंह कांबोज ने अतिथियों का स्वागत किया और गांव में मैरिज पैलेस के निर्माण के लिए विशेष ग्रांट देने की मांग रखी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या सुशीला देवी, सरपंच उद्धम सिंह कांबोज, भाजपा मंडल प्रधान कृष्ण कांबोज, रविंद्र शर्मा और नाथी राम उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×