Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कुरुक्षेत्र में ऑल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 10 से

अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र, स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 अक्तूबर को जाट धर्मशाला में लड़कों और लड़कियों की ऑल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र में प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते डाॅ. कृष्ण श्योकंद व अन्य। -हप्र
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र, स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 अक्तूबर को जाट धर्मशाला में लड़कों और लड़कियों की ऑल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने बताया कि लड़कों की प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख, उपविजेता को 71 हजार तथा तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे। लड़कियों की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये मिलेंगे। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित छिल्लर ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। इस अवसर पर संस्था के सचिव हरिकेश सहारण, बनी सिंह ढुल, सुरेंद्र पहलवान, नरेंद्र नैन, जितेंद्र, गुलाब घराड़सी, काला बड़सीकरी, डॉ. सुंदर दत्त, संदीप करोड़ा मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
×