अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति ने जाना मंत्री विज का हाल
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि विज के दोनों पांव की एड़ी में हेयरलाइन फ्रेक्चरर की वजह से चिकित्सकों...
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि विज के दोनों पांव की एड़ी में हेयरलाइन फ्रेक्चरर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री विज को पुष्पगुच्छ भेंट किए और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रताप दहिया ने कहा कि मंत्री विज जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने सार्वजनिक कार्यों में लौटेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति के आजाद लटवाल राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हरियाणा, नफे सिंह मान जिला प्रधान करनाल, सुभाष पूनिया जिला प्रधान कैथल, रमेश कुंडू जिला प्रधान रोहतक, आशीष फौजदार युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रोफेसर सूरजमल राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर, रणधीर सिंह नैन जिला संयोजक पानीपत, ज्ञान नंदलाल जिला संयोजक कुरुक्षेत्र, प्रीतपाल सिंह जिला प्रधान कुरुक्षेत्र, जसविंदर पूनिया प्रदेश महासचिव, ईश्वर पूनिया, राम दिया व भागल मौजूद रहे।

