Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जाबल का बाग-त्रिलोकपुर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे अजय सोलंकी

बोले- निर्धारित मानकों के अनुरूप करें काम, समय पर पूरा किया जाए सड़क निर्माण कार्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सड़क कार्य का निरीक्षण करते विधायक सोलंकी।- निस
Advertisement

विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को जाबल का बाग से त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला-खरकोटी सड़क के चौड़ीकरण और मेटलिंग कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा की गई और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बरसात से पहले हर हाल में कार्य पूरा हो, ताकि मानसून के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए विधायक ने दो टूक कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

सोलंकी ने बताया कि करीब 7.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस सड़क परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

सड़क निरीक्षण से पूर्व विधायक अजय सोलंकी ने सैनवाला गांव का भी दौरा किया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही सड़क चौड़ीकरण और पक्की करने की मांग को जायज बताते हुए विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सड़क सुधार का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि लोगों को धूल-मिट्टी और खराब सड़क से निजात मिल सके।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी।

Advertisement
×