Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्वदेशी थीम पर आधारित सरस मेला का होगा आयोजन, 200 स्टाल लगेंगे

सरस्वती महोत्सव का 19 को आदिबद्री से शुभारंभ करेंगे सीएम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर के आदिबद्री में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से बात करते वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच व मुकेश गर्ग।   -हप्र
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की तैयारियों को लेकर सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच व हरियाणा विद्युत नियामक बोर्ड के सदस्य मुकेश गर्ग ने आदिबद्री स्थित गरुड़ टूरिस्ट काॅम्प्लेक्स में संयुक्त रूप में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सरस्वती महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी 19 जनवरी को सरस्वती महोत्सव का आदिबद्री से शुभारंभ करेंगे और 23 जनवरी को सरस्वती तीर्थ पिहोवा कुरुक्षेत्र में समापन होगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती सरोवर पर हवन, श्लोक उच्चारण व आरती होगी। महोत्सव में आर्कियोलॉजिकल विभाग द्वारा भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि आम आम समझ सके कि सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा प्रमाण सरस्वती नदी है और सरस्वती नदी का उद्गम स्थल आदिबद्री है। सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की ओर से 350 एकड़ में बनाए जा रहे रिजर्वायर का निरीक्षण मुख्यमंत्री करेंगे।

उन्होंने बताया कि रत्नावली कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यमुनानगर के संतों को सरस्वती महोत्सव में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आदिबद्री मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आदिबद्री स्थित सरस्वती सरोवर पर स्वदेशी थीम पर आधारित सरस मेला आयोजित किया जाएगा, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगभग 20 स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में उपमंडल अधिकारी व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, आर्कियोलॉजिकल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र परमार, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, व्यासपुर के डीएसपी हरविंदर सिंह, नायब तहसीलदार व्यासपुर रविंद्र कुमार, बीईओ नरेश पाल, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सदस्य लक्ष्य बिंद्रा, राजन प्रकाश, ऋषि पाल, संदीप बालियान अनिल गुप्ता लाडवा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, एसडीओ धर्मपाल व आर्कियोलॉजिकल विभाग से रिसर्च ऑफिसर दीपा, मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×