Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कलायत में 22 लाख से तैयार होगा खेल का मैदान

नगर के युवाओं की खेल के मैदान की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होने वाली है। नगर पालिका प्रशासन ने खेल के मैदान के लिए चिह्नित जमीन की पैमाइश पूरी कर ली है और वहां से कूड़ा-करकट व पॉलिथीन हटाने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नगर के युवाओं की खेल के मैदान की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होने वाली है। नगर पालिका प्रशासन ने खेल के मैदान के लिए चिह्नित जमीन की पैमाइश पूरी कर ली है और वहां से कूड़ा-करकट व पॉलिथीन हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले पार्क में खेल रहे युवाओं और महिलाओं के बीच विवाद हो गया था जिसमें पुलिस तक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इस घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन ने युवाओं के लिए वैकल्पिक मैदान की व्यवस्था को प्राथमिकता दी। नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार, सचिव पवन शर्मा और जेई संजीव धीमान ने बताया कि नगर में स्टेडियम की कमी को दूर कर युवाओं को सुरक्षित अभ्यास स्थल प्रदान करने के लिए श्री कपिल मुनि तीर्थ, पार्क और शमशान घाट के बीच स्थित 2 एकड़ भूमि में 22 लाख रुपये की लागत से मिट्टी का भराव किया जाएगा ताकि मैदान में बरसाती पानी जमा न हो। खिलाड़ी राघव राणा, निखिल, शुभम ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि मैदान न होने के कारण उन्हें मजबूरी में सड़क या नहर के किनारे दौड़ लगानी पड़ती थी जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता था। खेल का मैदान मिलने से उनकी प्रतिभा निखरेगी।

Advertisement
Advertisement
×