Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

2.7 लाख रुपये के नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

कल्याण नगर निवासी मोनू सैनी की कांवड़ इस बार क्षेत्र में विशेष चर्चा और आकर्षण का विषय बनी हुई है। मोनू सैनी ने चौथी बार हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पूर्ण की है और इस बार उन्होंने अपनी कांवड़ को 2...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में नोटों से सजाई कांवड़ के साथ मोनू सैनी व अन्य। -हप्र
Advertisement

कल्याण नगर निवासी मोनू सैनी की कांवड़ इस बार क्षेत्र में विशेष चर्चा और आकर्षण का विषय बनी हुई है। मोनू सैनी ने चौथी बार हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पूर्ण की है और इस बार उन्होंने अपनी कांवड़ को 2 लाख 70 हजार रुपये के नोटों से सजाया है। पुराने सहारनपुर रोड स्थित महाकाल सेवा समिति के शिविर में पहुंचने पर प्रधान शक्ति जैधरी व अन्य सदस्यों ने मोनू सैनी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मोनू सैनी ने बताया कि उनकी यह यात्रा जन सहयोग से संभव हुई है।

उन्होंने अपनी यात्रा के क्रम को साझा करते हुए बताया कि उनकी पहली कांवड़ 45 हजार, दूसरी 70 हजार और तीसरी 1.25 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई थी। अब उनका लक्ष्य 11 बार कांवड़ लाने का है और 11वीं कांवड़ पर वे 11 लाख रुपये खर्च करने की इच्छा रखते हैं। मोनू ने बताया कि कांवड़ के लिए जुटाई गई राशि में से कुछ हिस्सा वे भंडारे और जागरण जैसे धार्मिक कार्यों में भी व्यय करते हैं।

Advertisement

सीवन पहुंची केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति वाली भव्य कांवड़

Advertisement

सीवन (निस) : हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर की हूबहू प्रतिकृति वाली कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों का सीवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यह कांवड़ यात्रा युवा समाजसेवी संदीप सैनी के नेतृत्व में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने चार दिनों की कठिन पैदल यात्रा कर हरिद्वार से सीवन तक का सफर तय किया। केदारनाथ मंदिर की यह आकर्षक प्रतिकृति स्थानीय निवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Advertisement
×