‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांव दनौदा में सर्वजातीय बिनैण खाप के चबूतरे पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य लाभ ले रहे ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है और सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। शिविर में चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाइयां दीं। इस दौरान सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन, बिंदर दनौदा, बलवान नैन, उप प्रधान भगत राम, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, गांव की सरपंच किताबो देवी, सुरेश दनौदा, सत्यवान शर्मा सहित अनेक ग्रामीण व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना
गांव कालवन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 57 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम तथा मंत्री कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री बेदी और सांसद शिवेश कुमार ने गांव कालवन के प्रवासी पक्षी अभ्यारण्य (वेटलैंड) का दौरा भी किया। इस दौरान आर्य समाज एवं समाज निर्माण सेवा समिति के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

