Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानीपत में जाटल रोड पर 23 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी मुक्ति

विधायक विज ने किया भूमि पूजन, 2 साल में पूरा होगा निर्माण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में परियोजना का शिलान्यास करते विधायक प्रमोद विज। -निस
Advertisement

पानीपत शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। विधायक प्रमोद विज के प्रयासों से जाटल रोड पर बनने वाले नए फ्लाईओवर का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई।

विज ने बताया कि परियोजना पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। नहर पर इस नए पुल के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इसका लाभ मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र जिनमें मॉडल टाउन, 8 मरला कॉलोनी, क्रांति नगर, विराट नगर, एम्पीरियम, न्यू मॉडल टाउन, शांति नगर, मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सतकरतार नगर और गुरु तेग बहादुर कॉलोनी को होगा। जाटल रोड से असंध रोड और गोहाना रोड की ओर जाने वाले वाहनों को अब शहर के भीतर फंसे बिना सीधा रास्ता मिलेगा, जिससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। भूमि पूजन समारोह में नगर निगम महापौर कोमल सैनी के पति दिनेश सैनी, पार्षद नेहा योगेश शर्मा, संजीव दहिया, तरुण गांधी, रॉकी गहलोत, अनिल मदान, कमल अरोड़ा, सांची तनेजा, नवल जिंदल, प्रीतम गुर्जर, अशोक कटारिया और भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, मंडल अध्यक्ष चेतन तनेजा, योगेश शर्मा, सचिन सिंगला ने शिरकत की।

Advertisement

8 मरला चौक पर रोज सुबह लगता है जाम

Advertisement

विधायक विज कहा कि वर्तमान में 8 मरला चौक से नहर तक सुबह स्कूल के समय लगने वाले भीषण जाम से बच्चों और अभिभावकों को निजात मिलेगी। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग 2 वर्ष का समय तय किया गया है। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पानीपत का चहुमंुखी विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर के हर मुख्य मार्ग को जाम मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Advertisement
×