Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फतेहाबाद में आग से 9 एकड़ में गेहूं की फसल और तूड़ी जलकर राख

किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से पाया काबू, आग बुझने के बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घरौंडा में आगजनी में जले फसल अवशेष। -निस
Advertisement
हिजरावा कलां से हरिपुरा रोड पर रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने खेतों में जमकर तबाही मचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते करीब 4 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल और 5 एकड़ तूड़ी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। किसानों ने अपनी आंखों के सामने अपनी साल भर की मेहनत को स्वाहा होते देखा। हादसे में किसान सुनील कुमार, सुरजीत, हरभगवान, कुलदीप, मलकदीता और करम सिंह की करीब 4 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जल गई।

किसान गुरमीत सिंह का लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में बना तूड़ी का स्टॉक (तूड़ा) पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की खबर फैलते ही हरिपुरा, हिजरावा खुर्द और हिजरावा कलां के सैकड़ों किसान और ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। किसानों ने सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय अपने 7-8 ट्रैक्टरों की मदद से आग प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर जुताई शुरू कर दी, ताकि आग आगे न फैले। किसानों ने बाल्टियों से पानी डालकर और मिटटी फेंककर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की इस सूझबूझ के कारण साथ लगते दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित किसानों में दमकल विभाग की सुस्ती को लेकर भारी रोष देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक किसानों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया था और फसल पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की।

Advertisement

Advertisement

घरौंडा : शॉर्ट सर्किट से गेहूं के फानों में लगी आग, एक एकड़ में फसल अवशेष जलकर राख

घरौंडा (निस) : बसताड़ा रोड पर आर्य स्कूल के समीप रविवार शाम गेहूं के फसल अवशेषों (फानों) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते करीब एक एकड़ में फैले फाने जलकर स्वाहा हो गए। गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग साथ लगते अन्य खेतों तक नहीं पहुँच सकी। यह खेत भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं घरौंडा निवासी अजय राणा का है। खेत में हाल ही में गेहूं की फसल की कटाई हुई थी और फानों से तूड़ी बनाने की तैयारी की जा रही थी। रविवार शाम अचानक बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण फानों ने आग पकड़ ली। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के किसानों ने शोर मचाया और तुरंत इसकी सूचना पीड़ित किसान व डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। अजय राणा ने बताया कि यदि आग पर तुरंत काबू न पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। अजय राणा ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए ।

Advertisement
×