Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खुले में गंदगी डालने पर बैंक और 6 दुकानदारों के चालान

खुले में गंदगी फैलाने पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले नगर निगम द्वारा जहां तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों व पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं, अब जगाधरी में खुले में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में गंदगी फैलाने पर दुकानदार का चालान करते सफाई निरीक्षक अमित कांबोज। -हप्र
Advertisement

खुले में गंदगी फैलाने पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले नगर निगम द्वारा जहां तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों व पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं, अब जगाधरी में खुले में गंदगी डालने पर पंजाब नेशनल बैंक और छह दुकानदारों के चालान किए गए। यह कार्रवाई उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज की टीम ने रेस्ट हाउस रोड पर की।

सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कंबोज ने बताया कि बैंक व दुकानदारों ने दुकानों के आगे खुले में कचरा डाला हुआ था। निगम की टीम ने बैंक स्टाफ व दुकानदारों को गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने और खुले में गंदगी न फैलाने के प्रति समझाया। निगम अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×