Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आजाद नगर में पानी निकासी के लिए आईपीएस पर लगेगी 60 एचपी की मोटर

अधिकारियों के साथ बैठक में विधायक व मेयर के 3 बड़े फैसले

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर में अधिकारियों को निर्देश देते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी।   -हप्र
Advertisement

लंबे समय से परेशान आजाद नगर के लोगों की पानी निकासी की समस्या को लेकर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग व निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पश्चिमी यमुना नहर को पक्का किए जाने के बाद आजाद नगर में उत्पन्न जलभराव और पानी निकासी की समस्या के समाधान को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में अधिकारियों से आजाद नगर क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और जल निकासी के प्रबंधों की जानकारी ली गई। चर्चा के बाद समस्या के समाधान को लेकर 3 अहम निर्णय लिए गए, जिन पर शीघ्र अमल करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले निर्णय के तहत नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम आजाद नगर और शांति कॉलोनी में स्थित सीवरेज मेनहॉल के ढक्कन खोलकर पूरी लाइन की जांच करेगी। जहां-जहां सीवरेज लाइन में जाम या अवरोध पाया जाएगा, वहां सुपर सकर मशीन के माध्यम से तुरंत सफाई कराई जाएगी, ताकि गंदा पानी सड़कों पर न भरें। दूसरे निर्णय के अंतर्गत जिंदल पार्क के पास बने आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) में 60 हॉर्स पावर की मोटर लगाई जाएगी। इससे एसटीपी तक पानी की पंपिंग क्षमता में वृद्धि होगी और आजाद नगर क्षेत्र में पानी रुकने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि मोटर क्षमता बढ़ने से सीवरेज के माध्यम से आ रहे पानी को पंपिंग कर एसटीपी तक तीव्रता से पहुंचाया जा सकेगा। तीसरे महत्वपूर्ण निर्णय के तहत बाड़ी माजरा में स्थापित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन समय बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में जहां एसटीपी को 6 साइकल में चलाया जा रहा है, वहीं अब इसे 7 साइकल में संचालित किया जाएगा। इससे अधिक मात्रा में गंदे पानी का शोधन संभव हो सकेगा और निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

Advertisement

बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने निगम द्वारा अब तक किए प्रबंधों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की। वहीं निगम के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग ने नक्शे के माध्यम से आजाद नगर क्षेत्र की पूरी सीवरेज व्यवस्था और नालियों का प्रस्तुतिकरण करते हुए तकनीकी पहलुओं को समझाया। विधायक अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि इन तीनों निर्णयों पर समयबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया जाए, ताकि आजाद नगर और आसपास की कॉलोनियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय गर्ग, सहायक अभियंता मृणाल जायसवाल, सीएसआई हरजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सन्नी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×