मारकंडा में 5 दिनों में 55,100 क्यूसिक पानी अाया, 600 एकड़ फसलें जलमग्न
गांव मुगलमाजरा और कठवा की सड़कें पानी में डूबीं, आवाजाही ठप
पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते पिछले 5 दिनों में मारकंडा नदी में 55,100 क्यूसिक पानी पहुंच चुका है, जिससे निचले इलाकों में करीब 600 एकड़ फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। मारकंडा के उफान पर होने के कारण गांव मुगलमाजरा व कठवा की मुख्य सड़कों पर पानी चल रहा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। बसों के गांवों में प्रवेश न कर पाने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
गेज रीडर रविंद्र ने बताया कि नदी में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। पिछले 5 दिनों के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त को 10,713 क्यूसिक, 1 सितंबर को 3,000 क्यूसिक, 2 सितंबर को 12,000 क्यूसिक, 3 सितंबर को 15,000 क्यूसिक और 4 सितंबर को 14,387 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया। शनिवार, 5 सितंबर को भी पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, देर रात तक नदी में और अधिक पानी आने की संभावना है।

