Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जॉब एक्सपो में 50 छात्रों का चयन

Job expo भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, प्रहलादपुर (बाबैन) में जॉब एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। आयोजन प्रो. कैलाशो सैनी (पूर्व सांसद एवं संस्थान की चेयरमैन) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जॉब एक्सपो में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बाबैन में आयोजित जॉब एक्सपो 2026 में विद्यार्थियों के इंटरव्यू लेते कंपनियों के प्रतिनिधि। -निस
Advertisement

Job expo भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, प्रहलादपुर (बाबैन) में जॉब एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। आयोजन प्रो. कैलाशो सैनी (पूर्व सांसद एवं संस्थान की चेयरमैन) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जॉब एक्सपो में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में साक्षात्कार दिए। प्रतिष्ठित कंपनियों ने 50 विद्यार्थियों का चयन किया। फार्मेसी क्षेत्र के लिए लेबोरेट फार्मास्यूटिकल, धानुका फार्मास्यूटिकल्स, बायोमेक्स बायोटेक्निक, बायोफील्ड फार्मा, ओम साई हेल्थकेयर, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल और पार्क हॉस्पिटल जैसी कंपनियों ने इंटरव्यू आयोजित किए।

इसके अलावा, एलआईसी, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जी एंड एम कंसल्टेंट, ब्रिल अटॉर्नी और देसवाल एसोसिएट जैसी संस्थाओं ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. लवकेश भाटिया, डॉ. अनिल नागर और डॉ. मोनिका शर्मा सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×