Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी

पिता-पुत्र समेत 3 के खिलाफ केस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जमीन बेचने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित विश्वकर्मा कालोनी निवासी सुनील कुमार है और आरोप व्यासपुर निवासी आकाश, प्रेम कुमार व उसके बेटे राजीव पर लगा है। पिता पुत्र ने प्लाट बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये लिए, लेकिन तय समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई। उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि प्रेम कुमार ने 13 कनाल 5 मरले जमीन का 80 लाख रुपये प्रति एकड़ के भाव से सौदा कराया था। आरोपियों ने 40 लाख रुपये बयाने के तौर पर लिए। 15 जून को रजिस्ट्री की तारीख तय की गई। इस जमीन पर आकाश ने कब्जा दे दिया। उस समय आश्वस्त किया गया था कि जमीन पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। जमीन पर कब्जा लेकर उसे समतल कराना शुरू कर दिया। बाद में आरोपियों ने मिट्टी से भराव करने से रोक दिया। तय समय पर आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। आरोपी ने यह जमीन अपने बेटे राजीव के नाम कर दी।

Advertisement
Advertisement
×