Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इंगलैंड के वीजा के नाम पर 35 लाख हड़पे, 5 के खिलाफ केस

इंगलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर दंपति से 35 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव अलावलवास के संजय ढूकिया, उसके पिता भगवंत दयाल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

इंगलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर दंपति से 35 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव अलावलवास के संजय ढूकिया, उसके पिता भगवंत दयाल ढूकिया, इसी गांव के अनूप कुमार, पंजाब के जिला संगरूर के अवतार सिंह व चंडीगढ़ के रजत गुप्ता शामिल हैं।

गांव चिंदड़ के राजवीर ने 20 नवंबर को एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने भाई जयवीर व उसकी पत्नी रेनू का इंगलैंड का वीजा लगवाने के लिए गांव अलावलवास के संजय ढूकिया से बात की। संजय ढूकिया यूके में रहता है। 31 मार्च 2024 को संजय ने कॉल कर कहा कि तीन साल का वीजा मिल रहा है। उसने कुल खर्च 35 लाख रुपए बताया। संजय ने जयवीर व रेनू का वीजा लगा दिया। आरोप है कि वीजा लगवाने के नाम पर कुल 35 लाख रुपये हड़प लिये। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×