Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आम के बागों में 20 फीसदी फल झड़ा, पापुलर की फसल को भी पहुंचा नुकसान

जगाधरी और छछरौली क्षेत्र में अंधड़ ने बरपाया कहर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी के बूड़िया में अंधड़ से टूटे आम दिखाता ठेकेदार महमूद। -हप्र
Advertisement

बुधवार देर शाम अचानक आए तेज अंधड़ और बारिश ने किसानों और बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कुदरत की मार का सबसे ज्यादा असर आम और पापुलर की फसल पर पड़ा।

पिछले 12 दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है जब खराब मौसम ने आम के ठेकेदारों को बड़ा आर्थिक झटका दिया है। क्षेत्र के बाग ठेकेदार महमूद बूड़िया, लालदीन, राशिद और कामिल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 15 मिनट तक चले तूफान में करीब 20 प्रतिशत आम बर्बाद हो गया है। उन्होंने करीब 7 एकड़ का बाग 8 लाख रुपये में ठेके पर लिया हुआ है। मई की शुरुआत में भी आए तूफान से भारी नुकसान हुआ था और अब इस दूसरे झटके ने मुनाफे की उम्मीद खत्म कर दी है।

Advertisement

बता दें कि हरियाणा में आम का सर्वाधिक क्षेत्रफल जगाधरी, बूड़िया, छछरौली और बिलासपुर क्षेत्र में है। वर्तमान में यहां करीब 5500 हेक्टेयर में आम के बाग हैं। बागवानों का कहना है कि अब बागवानी में जोखिम काफी बढ़ गया है। कभी कीट-पतंगों की बीमारी तो कभी मौसम का मिजाज उनकी पूरी साल की मेहनत पर पानी फेर देता है। ठेकेदारों का कहना है कि अभी आम का फल छोटा है, जिस कारण इसकी बाजार में कीमत भी नहीं मिल पाएगी। मौसम के इस अनिश्चित व्यवहार ने उन ठेकेदारों की नींद उड़ा दी है जिन्होंने लाखों रुपये की पूंजी बागों में लगा रखी है। वहीं पॉपुलर को भी भारी क्षति अंधड़ के कारण आम के साथ-साथ पापुलर के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पॉपुलर के पेड़ बीच से टूट गए या जड़ से उखड़ गए।

Advertisement

Advertisement
×