Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोड़ भवनों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 150 करोड़, 3 वर्ष में पूरी होगी योजना

अखिल भारतीय रोड़ सभा के प्रधान ने किया ऐलान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला के रोड़ भवन में प्रधान बलकार सिंह का स्वागत करते रोड़ सभा के सदस्य। -ट्रिन्यू
Advertisement

अखिल भारतीय रोड़ सभा आगामी 3 वर्षों के भीतर प्रदेश की 8 धर्मशालाओं और भवनों का पूरी तरह से नवीनीकरण करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह घोषणा रविवार को पंचकूला स्थित रोड़ भवन में सभा के प्रधान बलकार सिंह ने की।

प्रधान बलकार सिंह ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी जागरूक समाज के लिए यह राशि बड़ी नहीं है, यदि लोग उदारता से सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, बच्चे विदेशों में स्थापित हैं और देश में भी बिरादरी खुशहाल है। उन्होंने अपील की कि किसान इस नेक कार्य के लिए प्रति एकड़ एक हजार रुपये का योगदान दें। साथ ही, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी अपने एक माह का वेतन इस पुनीत कार्य के लिए दान करें।

Advertisement

समारोह के दौरान निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के दल नायक विकास ने योजना के बारे में बताया कि किस प्रकार एक वर्ष के भीतर कार्य को गति दी जाएगी। कार्यक्रम को वरिष्ठ उप-प्रधान सुभाष महला, कोषाध्यक्ष जसबीर आर्य, प्रेस सचिव जितेंद्र चोपड़ा और एडवोकेट अंशुल चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Advertisement

इन शहरों के भवनों का होगा कायाकल्प

बलकार सिंह ने स्पष्ट किया कि नवीनीकरण का कार्य पंचकूला स्थित रोड़ भवन से आरंभ होगा। इसके पश्चात कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, असंध, पुंडरी और गुरुग्राम की धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में इन सभी परियोजनाओं को पूर्ण करना है।

Advertisement
×