Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत 101 कुंडलीय हवन

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गांव मुस्मिबल में 101 कुंडलीय हवन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वैदिक संस्कृति से जोड़ते हुए नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने के लिए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित हवन में आहुति डालते डीएसपी राजीव मिगलानी व अन्य। -हप्र
Advertisement

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गांव मुस्मिबल में 101 कुंडलीय हवन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वैदिक संस्कृति से जोड़ते हुए नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने के लिए जागरूक करना था। यह अभियान डीएवी मैनेजिंग कमेटी के प्रधान आर्यरत्न पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। हवन में गांव के सरपंच हवा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालकर नारे लगाए और नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपपुलिस अधीक्षक राजीव मिगलानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें मजबूत बनाकर ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नशा मुक्ति अभियान की सफलता पर विश्वास जताया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×