Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उमरी संत सम्मेलन में शाहाबाद से रवाना होंगी 100 बसेें : सुभाष कलसाना

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाले भव्य संत सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने शाहाबाद स्थित विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं की एक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद में आयोजित बैठक में मौजूद सुभाष कलसाना व अन्य। -निस
Advertisement

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाले भव्य संत सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने शाहाबाद स्थित विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक बुलाई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। सुभाष कलसाना ने बताया कि शाहाबाद से 100 से अधिक बसों का काफिला उमरी रवाना होगा जिसके लिए रूपरेखा तैयार कर ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

सुभाष कलसाना ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर संत समाज और आम जनता में भारी उत्साह है और लोग बड़ी श्रद्धा भावना के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसके तहत सभी संतों, महापुरुषों और गुरुओं की जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र नपा चेयरपर्सन के प्रतिनिधि मलकीत ढांडा, जिंदल हाऊस प्रतिनिधि अजैब सिंह, मंडल अध्यक्ष यादविन्द्र लक्की राणा, राजदीप कौर बाजवा, निर्मल विर्क, सरपंच विक्रम अटवान, मान सिंह देसवाल, एडवोकेट मनदीप रावा, रिंकू बैरागी, नरेश खेड़ा, लाभ सिंह, रिंकू खरींडवा, सुभाष अजराना, रोहित सैनी, सतीश कुमार भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×